अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
रामनगर। अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार वर्ष पूरे होने के बावजूद न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय के नेतृत्व में महिला कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड रामनगर में जोरदार नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया।
नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय ने कहा कि 18 सितंबर 2022 को अंकिता भंडारी की हत्या हुई थी और आज इस घटना को चार वर्ष पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता और उत्तराखंड की जनता के मन में आज भी कई सवाल हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस वीआईपी का नाम सामने आने की बात कही गई थी, उसका नाम अब तक सामने क्यों नहीं आया। साथ ही रिजॉर्ट पर रातों-रात बुलडोजर चलाए जाने और सबूत नष्ट होने की स्थिति पर भी सवाल उठाए।
ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस रामनगर ऊषा जोशी ने कहा कि अंकिता उत्तराखंड की बेटी थी। जब तक मामले की पूरी सच्चाई सामने नहीं आती और अंकिता व उसके परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज उठती रहेगी।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस बीना रावत, सतेश्वरी रावत, पूर्व सभासद विमला आर्या, ममता आर्या, काजल आर्या, शीतल नैनवाल, दीक्षा आर्या, वर्षा शर्मा, सुनीता गुसाईं, पूजा आर्या, दिशा शर्मा, पूजा ताड़ियाल, भावना डंगवाल, कुसुम गुसाईं, पदमा रावत, भावना सती, किरन, दुर्गा कश्यप, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, अनिल अग्रवाल, भुवन पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

