उत्तराखण्ड धार्मिक नैनीताल न्यूज वाइरल ख़बर हल्द्वानी

नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल के शिक्षण संस्थानों में अवकाश।

नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल के शिक्षण संस्थानों में अवकाश।

 

गुरजोत सिंह राठौर -सवांददाता

 

नैनीताल, 22 सितंबर। नैनीताल नगर के ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव का समापन 23 सितंबर को होगा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा के साथ मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

 

 

महोत्सव के समापन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने की संभावना है। इसके चलते नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के मद्देनजर 23 सितंबर को नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

 

 

 

अवकाश नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों एवं महाविद्यालयों पर लागू रहेगा।

 

 

 

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।