रामनगर में कांग्रेस के व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
रामनगर, 22 सितंबर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रामनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी एवं मालधन कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव भी रखे।
बैठक को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने की बात कही।
बैठक का संचालन नैनीताल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा ने किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, भुवन पांडेय, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, सतेश्वरी रावत, विमला आर्या, गिरधारी लाल, रमेश पंडित, लीलाधर जोशी, एनडी पंत, मनवर सिंह रावत, कमल सिंह नेगी, गोपाल दत्त नैनवाल, भोपाल राम, देवेंद्र चंदौला, मो. युसूफ, जावेद खान, बाबर खान, एडवोकेट फेजुल हक, दानिश हुसैन, शेर खान, पंकज सुयाल, डूंगर कनवाल, गिरीश बिष्ट, हरदीप सिंह दिप्पा, दीपक मसीह, धीरज सती, उमाकांत ध्यानी, नजाकत अली, सोएब रजा, मो. गाजी, मनोज गोस्वामी, महिपाल सिंह, रमेश रावत, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, एसआर टम्टा, बाली राम, वीरेंद्र तिवारी, मोईन खान, आदिल खान, सुमित तिवारी, धीरज उपाध्याय, कुबेर कड़ाकोटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

