उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल न्यूज रामनगर वाइरल ख़बर हल्द्वानी

दो साल से फरार लूट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, हीरानगर पुलिस ने घर से दबोचा।

दो साल से फरार लूट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, हीरानगर पुलिस ने घर से दबोचा।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी। लूट के मुकदमे में करीब दो साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को हीरानगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) की तामील करते हुए यह कार्रवाई की।

 

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने आरोपी अजय कुमार (25) पुत्र कुन्दन राम, निवासी वार्ड नंबर-1, डाक बंगला बन्दोबस्ती, कालाढूंगी की तलाश शुरू की।

 

 

 

पुलिस के अनुसार अजय कुमार के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 851/2022 में धारा 392/411 भादवि के तहत मामला दर्ज है। लंबे समय से फरार रहने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

 

 

 

वारंट की तामील के लिए पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

 

कार्रवाई में चौकी प्रभारी हीरानगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल गिरीश और कांस्टेबल अमनदीप (कालाढूंगी) शामिल रहे।