उत्तराखण्ड क्राइम न्यूज वाइरल ख़बर हल्द्वानी

काठगोदाम में शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, तीन चालक गिरफ्तार।

काठगोदाम में शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, तीन चालक गिरफ्तार।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए हैं।

 

 

 

पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार और पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर तीन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

 

 

पुलिस ने रामगोपाल पुत्र राम नरेश, निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश को कार संख्या UP30BY-4249, उत्कर्ष बिष्ट पुत्र राजन सिंह बिष्ट, निवासी ज्योलीकोट, नैनीताल को स्कूटी संख्या UK04T-5732 तथा कमल सिंह जन्तवाल पुत्र गोपाल सिंह जन्तवाल, निवासी काठगोदाम को स्कूटी संख्या UK04Z-7798 के साथ गिरफ्तार किया।

 

 

 

तीनों के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में मु0क्र0सं0 2965/26, 2966/26 एवं 2967/26, धारा 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय को रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चन्द्र, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।