खताड़ी फायरिंग मामले में आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
रामनगर। खताड़ी क्षेत्र में बीती 10 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना के मामले में रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 की रात खताड़ी क्षेत्र में कुछ अराजकतत्वों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में अयान पुत्र जुल्फकार, निवासी खताड़ी रामनगर की तहरीर पर FIR संख्या 252/26, धारा 109/191(3)/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देश, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।
इसी क्रम में पुलिस ने अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम बसई पीरूमदारा, रामनगर को 21 अगस्त 2026 को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 263/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल:
- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह राजपूत
- कानि0 जसवीर सिंह
- कानि0 मंजीत सैंगर

