उत्तराखण्ड नैनीताल वाइरल ख़बर हल्द्वानी

प्रशासनिक नेतृत्व और जनसेवा के लिए SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सम्मानित।

प्रशासनिक नेतृत्व और जनसेवा के लिए SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सम्मानित।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

“Excellence in Administrative Leadership and Public Service” के लिए मिला Certificate of Appreciation

 

 

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (IPS) को उनके प्रभावी प्रशासनिक नेतृत्व, रणनीतिक निर्णय क्षमता, उत्कृष्ट पुलिसिंग, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं नागरिक-केंद्रित कार्यशैली के लिए “Excellence in Administrative Leadership and Public Service” सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

 

 

डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को यह सम्मान Certificate of Appreciation के रूप में London Book of World Records के International President श्री कार्तिक पालीवाल द्वारा प्रदान किया गया।

 

 

 

सम्मान के माध्यम से पुलिस प्रशासन में प्रभावी नेतृत्व, बेहतर कार्यप्रणाली, जनहित को प्राथमिकता देने तथा नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

 

 

 

यह सम्मान नैनीताल पुलिस परिवार के लिए गौरव का क्षण है। नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।