उत्तराखण्ड नैनीताल न्यूज

पुलिस प्रतियोगिता में नैनीताल पुलिस का शानदार प्रदर्शन, महिला बॉक्सिंग टीम ने जीता तृतीय स्थान।

पुलिस प्रतियोगिता में नैनीताल पुलिस का शानदार प्रदर्शन, महिला बॉक्सिंग टीम ने जीता तृतीय स्थान।

 

गुरजोत सिंह राठौर-सवांददाता

 

आर्म कुश्ती और कुश्ती में नैनीताल के खिलाड़ियों ने हासिल किया प्रथम स्थान, एसएसपी ने दी बधाई

नैनीताल। पुलिस लाइन रुद्रपुर में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता-2026 में नैनीताल पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ और जीआरपी की कुल 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

 

 

 

प्रतियोगिता के समापन समारोह में आईजी कुमायूं रेंज श्रीमती निवेदिता कुकरेती और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर एवं आयोजन सचिव अजय गणपति ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

 

 

 

नैनीताल पुलिस के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

आर्म कुश्ती में संजय सिंह ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। त्रिलोक सिंह ने 90 किलोग्राम वर्ग में द्वितीय और भारती ने महिला 50 किलोग्राम वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

 

 

कुश्ती में रवि राणा ने 55 किलोग्राम, कृष्णा कुमार ने 75 किलोग्राम तथा महिला कांस्टेबल आरती ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।

 

 

 

बॉक्सिंग में दिव्या डांगी ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही महिला बॉक्सिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की।

 

 

 

वहीं बॉडी बिल्डिंग में रवि राणा ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

 

 

नैनीताल पुलिस के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने विजेता खिलाड़ियों और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।