उत्तराखण्ड क्राइम न्यूज वाइरल ख़बर

ऑपरेशन प्रहार में लालकुआं पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार में लालकुआं पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

लालकुआं। ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में चौकी हल्दूचौड़ पुलिस ने 15 सितंबर को यह कार्रवाई की।

 

 

 

पुलिस ने कार्तिक तिवारी निवासी राधाबगर, हल्दूचौड़ को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 4242/2024 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है और न्यायालय हल्द्वानी से उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था।

 

 

 

दूसरे आरोपी बिट्टू मौर्या निवासी सकुलिया, हल्दूचौड़ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ FIR संख्या 71/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

 

 

 

दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल कुबेर सिंह शामिल रहे।