उत्तराखण्ड नैनीताल न्यूज रामनगर रोजगार/JOBS वाइरल ख़बर

12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का जनजागरण, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का जनजागरण, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

 

रामनगर। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के प्रथम चरण के आठवें दिन बुधवार को रामनगर में जनजागरण अभियान चलाया गया। इसके तहत आरटीओ कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक गेट मीटिंग आयोजित की गई।

 

 

 

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मंगनरी ह्यांकी के नेतृत्व में हुई बैठक में कर्मचारियों को फेडरेशन की मांगों और आंदोलन की आगामी रणनीति की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन मोहित सिंह राठौर ने किया।

 

 

 

कर्मचारियों ने कनिष्ठ सहायक का वेतन उच्चीकृत कर लेवल-5 किए जाने, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी के पदों का समायोजन कर प्रशासनिक अधिकारी पदनाम किए जाने तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों का समायोजन कर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पदनाम किए जाने की मांग उठाई।

 

 

 

इसके अलावा उप निदेशक प्रशासन के लिए लेवल-11 का अतिरिक्त पद सृजित करने, गोल्डन कार्ड की समस्याओं का समाधान करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कर्तव्य एवं दायित्व निर्धारित करने, मिनिस्ट्रियल कार्मिकों के लिए कॉमन सेवा नियमावली लागू करने और मिनिस्ट्रियल पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए तैनाती बंद करने की मांग भी रखी गई।

 

 

 

मुख्य संयोजक आनंद सिंह रावत ने कहा कि मांगों को लेकर सरकार और शासन को आंदोलन का नोटिस दिया जा चुका है। उन्होंने कर्मचारियों से आंदोलन में शत-प्रतिशत भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि यदि जल्द मांगों के संबंध में शासनादेश जारी नहीं किया गया तो फेडरेशन प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगा।

 

 

 

गेट मीटिंग को जिलामंत्री सोमपाल सिंह चौहान, मीडिया संयोजक ललित मोहन सती, रजत आर्या, विनित तोमर, राजू सुमन, राजकुमार, गुलशन कुमार, शबनम जहां, हर्षिता दानी, मु. आजम और हर्ष रत्नाकर समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।