कृष्णा होटल में तोड़फोड़ और हंगामा करने वाले तीन युवक गिरफ्तार।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
रामनगर, 28 अगस्त। रामनगर के कृष्णा होटल में तोड़फोड़ और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त 2026 को सार्वजनिक स्थान पर झगड़े और अराजकता की सूचना मिलने पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई शुरू की।
होटल स्वामी अतुल अग्रवाल और होटल कर्मी धीरज द्वारा पुलिस को बताया गया कि तीन युवक होटल में घटना को अंजाम देकर वहां से चले गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों संदिग्ध युवकों को टेढ़ा रोड स्थित उनके किराए के मकान से पकड़ लिया। पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाया गया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से एक-एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, मामले में किसी अप्रिय घटना की आशंका और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए तीनों युवकों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में थाना रामनगर में उस समय तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।
गिरफ्तार आरोपी
- अक्षय, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुंगर, थाना भवानी खेड़ा, जिला भिवानी, हरियाणा।
- सागर चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खेड़ीशेर खान, थाना कलायत, जिला कैथल, हरियाणा।
- सचिन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बिहारी, थाना अटेली, तहसील नारनौर, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा।
पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ललित कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल गगन सिंह, कांस्टेबल महबूब खान और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता, मारपीट और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

