उत्तराखण्ड देहरादून नैनीताल न्यूज वाइरल ख़बर हल्द्वानी

अवैध छात्र संघ चुनाव पोस्टरों पर चला अभियान, पुलिस-नगर निगम ने हटाई प्रचार सामग्री

अवैध छात्र संघ चुनाव पोस्टरों पर चला अभियान, पुलिस-नगर निगम ने हटाई प्रचार सामग्री।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति लगाए गए पोस्टर, बैनर और प्रचार सामग्री के खिलाफ पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। शनिवार को टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और मार्गों का निरीक्षण कर अवैध रूप से लगाए गए छात्र संघ चुनाव संबंधी पोस्टर और प्रचार सामग्री हटाई।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन और एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान विद्युत पोल, दीवारों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर लगाए गए पोस्टरों को हटाकर संबंधित स्थानों की सफाई कराई गई।

 

 

 

इस दौरान छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर या अन्य प्रचार सामग्री नहीं लगाने की हिदायत दी गई। पुलिस एवं नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक संपत्तियों को प्रचार सामग्री लगाकर विरूपित करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर अवैध पोस्टर-बैनर न लगाने और शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।