उत्तराखण्ड नैनीताल राजनीति वाइरल ख़बर हल्द्वानी

हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने कैंची धाम में टेका माथा, बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद।

‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने कैंची धाम में टेका माथा, बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

नैनीताल। देश-विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने अपने परिजनों और सहयोगियों के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने धाम की आध्यात्मिक महिमा और यहां की व्यवस्थाओं की सराहना की।

 

 

 

अनूप्रिया नागर ने कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। दर्शन के बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट भी की।

 

 

 

भेंट के दौरान अनूप्रिया नागर ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता और इसकी विषयवस्तु के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म के माध्यम से भगवान हनुमान की भक्ति, आस्था और संस्कारों के साथ बाबा नीम करौली महाराज की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस दौरान लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक पालीवाल भी मौजूद रहे।

 

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर, उनके परिवारजनों और सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म की सफलता और अनूप्रिया नागर के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

एसएसपी ने कहा कि श्री कैंची धाम देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बाबा नीम करौली महाराज की पावन भूमि पर आकर दर्शन करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना नैनीताल पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।