उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल न्यूज रामनगर वाइरल ख़बर

ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार।

A youth was arrested with an illegal pistol under Operation Prahar।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

रामनगर पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और कारतूस किया बरामद

रामनगर। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के तहत यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक ललित पांडे विवेचनात्मक कार्यवाही में थे। इसी दौरान चीता मोबाइल में तैनात कांस्टेबल अमित गहलोत और कांस्टेबल संजय सिंह को सूचना मिली कि भवानीगंज पार्क के पास एक युवक कमर में तमंचा लगाए हुए पकड़ा गया है।

 

 

 

सूचना पर उपनिरीक्षक ललित पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

 

 

 

पुलिस ने आरोपी की पहचान फराज खान उर्फ गोलू (22 वर्ष), निवासी ग्राम बेड़ाझाल मल्ला, थाना रामनगर, नैनीताल के रूप में की है। बरामदगी के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 275/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

 

कार्रवाई में उपनिरीक्षक ललित पांडे, कांस्टेबल अमित गहलोत और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।