उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल न्यूज वाइरल ख़बर स्वास्थ हल्द्वानी

एनडीपीएस एक्ट में वांछित वारंटी साहिल गिरफ्तार।

एनडीपीएस एक्ट में वांछित वारंटी साहिल गिरफ्तार।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी। न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

पुलिस ने साहिल पुत्र मौ. अय्यूब, निवासी गौलापार बागजाला, थाना काठगोदाम को गिरफ्तार किया। साहिल विशेष सत्र परीक्षण संख्या 196/2022 और एफआईआर संख्या 178/2022 में धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित था। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट के साथ धारा 82/83 दंड प्रक्रिया संहिता से संबंधित कार्रवाई भी जारी थी।

 

 

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक हेमंत प्रसाद और कांस्टेबल रविंद्र बोहरा शामिल रहे।