उत्तराखण्ड नैनीताल न्यूज हल्द्वानी

नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर।

नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

 

नैनीताल। ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार सक्रिय है और महोत्सव में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष नजर रखी जा रही है।

 

 

 

महोत्सव स्थल और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। ड्रोन टीमों को तैनात कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है।

 

 

 

यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस

महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया है। महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की सभी टीमें आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने कहा कि महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

 

 

श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

पुलिस ने आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे महोत्सव के दौरान पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मी या कंट्रोल रूम को सूचना दें।

 

 

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।