उत्तराखण्ड नैनीताल न्यूज हल्द्वानी

बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम प्रकाशित करना अनिवार्य।

बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम प्रकाशित करना अनिवार्य।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

आयुक्त दीपक रावत ने यूपीसीएल के मुख्य अभियंता को दिए सख्त निर्देश

नैनीताल/हल्द्वानी, 06 सितंबर। बिजली कटौती की सूचनाओं में प्रभावित क्षेत्रों के नामों का उल्लेख नहीं किए जाने पर कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नाराजगी जताई है। उन्होंने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के मुख्य अभियंता, हल्द्वानी/रुद्रपुर को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

 

 

 

आयुक्त ने कहा कि विद्युत विभाग की ओर से समाचार पत्रों में अक्सर बिजली कटौती की सूचना प्रकाशित की जाती है। इन सूचनाओं में संबंधित फीडर का नाम तो बताया जाता है, लेकिन उस फीडर से जुड़े और बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के नाम स्पष्ट रूप से प्रकाशित नहीं किए जाते। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है और उन्हें पहले से यह जानकारी नहीं मिल पाती कि उनके क्षेत्र में बिजली व्यवस्था प्रभावित रहने वाली है।

 

 

 

दीपक रावत ने निर्देश दिए कि भविष्य में समाचार पत्रों में बिजली कटौती से संबंधित सूचना प्रकाशित करते समय संबंधित फीडर के साथ उससे प्रभावित होने वाले सभी क्षेत्रों के नाम भी अनिवार्य रूप से प्रकाशित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को पहले से जानकारी मिल सकेगी और वे बिजली आपूर्ति बाधित रहने की स्थिति के लिए आवश्यक तैयारी कर सकेंगे।