उत्तराखण्ड जनहित नैनीताल न्यूज शिक्षा

नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अधिकारियों ने किया पैदल गश्त।

नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अधिकारियों ने किया पैदल गश्त।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

नैनीताल। ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त, निगरानी और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल और मल्लीताल प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत पुलिस टीम के साथ लगातार मेला क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे हैं। अधिकारियों की मौजूदगी और लगातार पुलिस मूवमेंट से श्रद्धालुओं व पर्यटकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ रहा है।

 

 

 

अनाउंसमेंट कर लोगों को किया जा रहा जागरूक

मेला परिसर में पुलिस टीमों द्वारा लगातार अनाउंसमेंट के साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों से व्यक्तिगत संपर्क कर सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि मेले में खरीदारी या घूमने के दौरान अपने मोबाइल, पर्स, जेवरात समेत अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें।

 

 

 

इसके साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को भीड़ में अकेला न छोड़ने की अपील की जा रही है। पुलिस अधिकारी और जवान मेला क्षेत्र में लगातार घूमकर दुकानदारों, स्थानीय लोगों और आगंतुकों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

 

 

 

हर आगंतुक की सुरक्षा पर पुलिस की नजर

नैनीताल पुलिस का कहना है कि महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मेला क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी के साथ पुलिस टीमों को सतर्क रखा गया है।

 

 

 

पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।