उत्तराखण्ड देहरादून नैनीताल न्यूज राजनीति रामनगर वाइरल ख़बर हल्द्वानी

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, फल-केक बांटे।

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, फल-केक बांटे।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी, 17 सितंबर। सेवा समर्पण अभियान के तहत गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र पॉलिसीट-4 में बच्चों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ केक काटकर उन्हें फल, केक और अन्य सामग्री वितरित की गई।

 

 

 

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य एवं “25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के जिला संयोजक योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों के लिए उपलब्ध पोषण व्यवस्था, किचन, खेल-कूद और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।

 

 

 

रजवार ने संबंधित अधिकारियों से बच्चों के हित में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने केंद्र में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की जानकारी ली। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों के टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

 

 

 

इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण लता जोशी, सुपरवाइजर पुष्पा विश्वकर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना तिवारी, नंदी चौधरी, हेमा लोहनी, पुष्पा आर्या, नीमा थानी और गीता पोखरिया सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

 

 

 

योगेश सिंह रजवार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण के लिए लगातार काम करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा समर्पण अभियान के तहत जिले में बच्चों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

 

 

उन्होंने कहा कि “25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।