चित्रशाला घाट में नदी में बहा व्यक्ति, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
हल्द्वानी। चित्रशाला घाट रानीबाग में गुरुवार को नदी में बहकर बीच धार में फंसे एक व्यक्ति को काठगोदाम पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल रेस्क्यू कर लिया।
17 सितंबर 2026 को कोतवाली काठगोदाम पुलिस को सूचना मिली कि चित्रशाला घाट रानीबाग में एक व्यक्ति नदी में बह गया है और नदी के बीच फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान हरेंद्र कुमार पुत्र नंद किशोर (32), निवासी नवाड़ खेड़ा, गोलापार के रूप में हुई।
रेस्क्यू टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल मोहन चंद्र जोशी और कांस्टेबल चालक दीपक कुंवर शामिल रहे।

