उत्तराखण्ड नैनीताल न्यूज शिक्षा

भीमताल में छात्राओं को बताए करियर के विभिन्न विकल्प

भीमताल में छात्राओं को बताए करियर के विभिन्न विकल्प

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

भीमताल, 11 सितंबर। जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं से 12वीं तक की 118 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 

 

 

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल और इंटरमीडिएट के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी। छात्राओं को CLAT, NEET, JEE, अग्निवीर, NDA, होटल मैनेजमेंट, पॉलिटेक्निक, CUET सहित लोक सेवा आयोग की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

 

 

इसके साथ ही छात्राओं को NCS पोर्टल की जानकारी देकर रोजगार के अवसरों और पंजीकरण प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या ईला कैड़ा, श्रीमती लता पंत तथा जिला सेवायोजन कार्यालय से शंकर लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।