गुंडा अधिनियम के तहत काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्त को किया जिला बदर।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश के अनुपालन में काठगोदाम पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर जिला बदर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, तिलक उर्फ डैनी पुत्र प्रेम सिंह निवासी बद्रीपुर, काठगोदाम के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्रवाई के आदेश जारी किए गए थे।
17 सितंबर 2026 को मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर भेजा। पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया।

