उत्तराखण्ड

आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों और पेयजल लाइनों को जल्द दुरुस्त करें अधिकारी: मंत्री कैड़ा।

आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों और पेयजल लाइनों को जल्द दुरुस्त करें अधिकारी: मंत्री कैड़ा।

 

गुरजोत सिंह राठौर-सवांददाता

 

भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सुड़ी, बेलगड़, मटियाल, लेटीबुगा, सुनकिया और सदबुगा सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बारिश और आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्गों, पेयजल लाइनों, सिंचाई नहरों और आंतरिक रास्तों की समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

 

 

 

मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD), पीएमजीएसवाई, पेयजल, सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त हुए मोटर मार्गों एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान कई मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सिंचाई नहरें और पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के आंतरिक मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कार्यों का आपदा मद से प्राथमिकता के आधार पर पुनर्निर्माण कराया जाए।

 

 

 

मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है और इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।