नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस की मानवीय पहल, 10 वर्षीय बच्ची को परिजनों से मिलाया।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
नैनीताल। नंदा-सुनंदा महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए परिजनों से बिछड़ी 10 वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके नाना-नानी से मिलाया।
महोत्सव के दौरान कमला नाम की 10 वर्षीय बच्ची एक महिला को अकेली और रोती हुई मिली। महिला ने बच्ची को तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद कंट्रोल रूम की टीम ने बच्ची के परिजनों की तलाश के लिए लगातार अनाउंसमेंट कराया।
अनाउंसमेंट के बाद बच्ची के नाना-नानी निवासी विद्या, हल्द्वानी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक सत्यापन और पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बच्ची की पहचान के लिए आधार कार्ड भी प्रस्तुत किया।
बच्ची के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों ने नैनीताल पुलिस और पुलिस कंट्रोल रूम की टीम का आभार जताया।
पुलिस की अपील
नैनीताल पुलिस ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों का हाथ थामे रखें और उन्हें अकेला न छोड़ें। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। यदि कोई व्यक्ति अपने परिजनों से बिछड़ जाता है तो तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मी, पुलिस सहायता केंद्र या कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

