उत्तराखण्ड न्यूज राजनीति हल्द्वानी

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई।

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दिनेश आर्य उच्च सदन में उत्तराखंड की जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

 

 

 

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि दिनेश आर्य का पार्टी संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा, निरंतर परिश्रम और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद के रूप में दिनेश आर्य उत्तराखंड की जनआकांक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखेंगे और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

 

 

अजय भट्ट ने दिनेश आर्य के सफल एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि वे मां भारती की सेवा और देवभूमि उत्तराखंड की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करते रहें।