समाजहित के जागरूकता कार्यक्रमों में टैक्स बार एसोसिएशन को भी शामिल करने की मांग।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
रामनगर। रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. फिरोज अंसारी और कोषाध्यक्ष मनोज सिंह बिष्ट ने गुरुवार को उप जिलाधिकारी रामनगर से मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. फिरोज अंसारी ने उप जिलाधिकारी से आग्रह किया कि प्रशासन की ओर से आयोजित किए जाने वाले जागरूकता अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम और सामाजिक बैठकों की जानकारी रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन को भी दी जाए। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन प्रशासन के साथ मिलकर समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों में अपना सहयोग देना चाहती है।
इस दौरान बताया गया कि जल्द ही रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल विस्तृत रूपरेखा के साथ उप जिलाधिकारी से दोबारा मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल की ओर से समाजहित में एसोसिएशन की भूमिका और सहयोग को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा।
उप जिलाधिकारी ने एसोसिएशन के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए भविष्य में आयोजित होने वाले जागरूकता और सामाजिक कार्यक्रमों में एसोसिएशन को आमंत्रित करने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान टैक्स बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनोज सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।

