प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति की नई कार्यकारिणी का मिलन कार्यक्रम, रामलीला की रूपरेखा पर हुई चर्चा।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
रामनगर। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति, पैंठपड़ाव रामनगर में चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी गई।
इस दौरान अध्यक्ष गिरीश मठपाल, उपाध्यक्ष विनीत रिखाड़ी, सचिव दीप जोशी, उपसचिव नवीन करगेती, महाप्रबंधक दिनेश सत्यवली, प्रबंधक अमित लोहनी और कोषाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट सहित कार्यकारिणी सदस्य मनोज सती, अनुज मिश्रा, उमेश रिखाड़ी, अमित बेलवाल, वीरेंद्र पांडे, मनोज पपनै, पूरन चंद्र पांडे, हेम चंद्र पांडे, मंजू जोशी और नीमा मठपाल मौजूद रहे।
बैठक में आगामी रामलीला आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और इसकी रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही तय किया गया कि 23 सितंबर को शाम 5 बजे रामलीला के लिए विधिवत पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रामलीला की तालीम भी शुरू की जाएगी।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने रामलीला के सफल आयोजन को लेकर आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। मिलन कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी कर खुशी का इजहार भी किया गया।

