उत्तराखण्ड क्राइम न्यूज वाइरल ख़बर हल्द्वानी

नशा मुक्ति अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.462 ग्राम डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार।

नशा मुक्ति अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.462 ग्राम डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

काठगोदाम। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 14.462 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया।

 

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेड़ा-चोरगलिया रोड पर चेकिंग अभियान चलाया।

 

 

 

8 सितंबर 2026 को व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ बागजाला जाने वाले रास्ते से पहले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 14.462 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK 04 AN 1467 को भी कब्जे में ले लिया।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय (25) पुत्र परमेश्वर, निवासी ग्राम देवलातल्ला, काठगोदाम, नैनीताल के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता खाजू गोटिया, थाना गड़िया रंगीन, जनपद शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश बताया गया है।

 

 

 

आरोपी के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या 114/26, धारा 8/15/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

बरामदगी: 14.462 ग्राम डोडा पोस्त और वाहन UK 04 AN 1467।

 

 

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल प्रेम प्रकाश और कांस्टेबल सुरेंद्र बिष्ट शामिल रहे।