उत्तराखण्ड क्राइम न्यूज रामनगर वाइरल ख़बर स्वास्थ हल्द्वानी

7.553 किलो गांजे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल।

7.553 किलो गांजे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

रामनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने गुल्लरघट्टी क्षेत्र में छापेमारी कर 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाली पन्नियां भी बरामद हुई हैं।

 

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीम ने 14 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर गुल्लरघट्टी नई बस्ती में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कामेश त्यागी के कमरे से 800 ग्राम गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पन्नियां बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, वह मौके पर गांजे की पुड़िया बना रहा था।

 

 

 

इसी तरह विजय सागर के कमरे से 465 ग्राम, भरत उर्फ बब्लू के कमरे से 975 ग्राम गांजा और पन्नियां बरामद हुईं। नाजिया के कब्जे से 3.798 किलोग्राम गांजा और पन्नियां तथा नगमा के कब्जे से 1.405 किलोग्राम गांजा और पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाली पन्नियां बरामद की गईं।

 

 

 

पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 289/26, 290/26 और 291/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपियों में कामेश त्यागी (29), भरत उर्फ बब्लू (52), विजय सागर (46), नाजिया (23) और नगमा (28) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, कामेश त्यागी के खिलाफ रामनगर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं।

 

 

 

कार्रवाई एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।