उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल न्यूज रामनगर वाइरल ख़बर

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील कमेंट, आरोपी गिरफ्तार।

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील कमेंट, आरोपी गिरफ्तार।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

रामनगर। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट करने वाले आरोपी को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बार-बार नई फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया के जरिए महिला को परेशान कर रहा था। पुलिस ने तकनीकी जांच और साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, रामनगर निवासी अरुण कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उनकी पत्नी की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना रहा है और फोटो पर अश्लील व आपत्तिजनक कमेंट कर रहा है।

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर रामनगर पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू की। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर विश्लेषण के जरिए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान की।

 

 

 

जांच के बाद पुलिस ने जितेंद्र सैनी पुत्र श्याम लाल, निवासी पूछड़ी, थाना रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिसकी जांच में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी संचालित किए जाने से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले।

 

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 284/2026, धारा 79 बीएनएस तथा 67A और 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।