उत्तराखण्ड देहरादून हल्द्वानी

SIR पर बड़ा अपडेट: 28 सितंबर तक सुनवाई, 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची।

SIR पर बड़ा अपडेट: 28 सितंबर तक सुनवाई, 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर हल्द्वानी तहसील सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दावे-आपत्तियों के निस्तारण और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

 

 

 

अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने बताया कि प्रारूप-6, 7 और 8 से संबंधित दावे-आपत्तियों पर नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया अब 28 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन प्रस्तावित है।

 

 

 

अधिकारियों ने साफ किया कि DSE/PSE में किसी मतदाता की प्रविष्टि चिन्हित होने का मतलब यह नहीं है कि उसका नाम सीधे मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। पहले संबंधित प्रविष्टियों का सत्यापन किया जाएगा कि वे एक ही व्यक्ति की हैं या अलग-अलग मतदाताओं की।

 

 

 

यदि किसी मतदाता का नाम एक से अधिक स्थानों पर पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति से उसकी वर्तमान निवास स्थिति और अन्य विवरण की पुष्टि की जाएगी। इसके लिए मतदाता को नोटिस भेजकर 15 दिन का समय दिया जाएगा। जवाब नहीं मिलने पर BLO संबंधित पते पर पहुंचकर सत्यापन करेगा।

 

 

 

अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे मतदाताओं को SIR प्रक्रिया की सही जानकारी दें और किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति से बचाने के लिए जागरूक करें।

 

 

 

उन्होंने कहा कि SIR के तहत DSE/PSE प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाना नहीं, बल्कि एक से अधिक प्रविष्टियों की पहचान कर उनका सत्यापन करना है।