उत्तराखण्ड नैनीताल वाइरल ख़बर

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूट का भीमताल पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूट का भीमताल पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

लिफ्ट देने के बहाने सोने के टॉप्स लूटकर हुए थे फरार, लूटा गया टॉप्स और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

 

 

 

भीमताल। कोतवाली भीमताल क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने उनके सोने के कुंडल/टॉप्स लूटकर फरार हुए दो आरोपियों को भीमताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का टॉप्स और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK06BJ6150 बरामद की है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार 19 अगस्त 2026 को भौर्सा गांव की करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अज्ञात बाइक सवारों ने लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ लिया और उनके कान से सोने के कुंडल/टॉप्स लूटकर फरार हो गए थे। मामले में पूर्व ग्राम प्रधान भौर्सा भुवन चन्द्र पलड़िया की तहरीर पर कोतवाली भीमताल में FIR संख्या 38/26, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसपी क्राइम/नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र को घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

 

 

 

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। लगातार सुरागरसी-पतारसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

 

 

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 31 अगस्त 2026 को दोनों आरोपियों को शक्तिफार्म, सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पीली धातु का टॉप्स और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी

  1. सुजीत दास पुत्र रामजीवन दास, निवासी जेल कैंप नंबर-2, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, ऊधमसिंहनगर, उम्र 27 वर्ष।
  2. कुन्दन विश्वास पुत्र लाखन विश्वास, निवासी आजाद वार्ड नंबर-1, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, ऊधमसिंहनगर, उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी

  • लूटा गया पीली धातु का टॉप्स
  • वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK06BJ6150

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक महेन्द्र राज सिंह, कांस्टेबल मनोज पंत, कांस्टेबल नरेश परिहार और कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र शामिल रहे।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बुजुर्ग महिला से हुई लूट की घटना का महज कुछ दिनों में खुलासा हो गया।