उत्तराखण्ड रामनगर वाइरल ख़बर

रामनगर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताए कानूनी अधिकार

रामनगर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताए कानूनी अधिकार।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

पोक्सो, एनडीपीएस व वरिष्ठ नागरिक अधिनियम समेत विभिन्न कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

 

 

 

रामनगर। तहसील विधिक सेवा समिति रामनगर के तत्वावधान में सोमवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय रामनगर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट रामनगर श्रीमती अंजू रहीं।

 

 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू ने उपस्थित लोगों को पोक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, वरिष्ठ नागरिक अधिनियम सहित बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को कानून के प्रति जागरूक रहने तथा अपने अधिकारों की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी श्री गिरीश पांडे, नायब तहसीलदार श्री प्रवीण त्यागी तथा कोतवाली रामनगर से सब इंस्पेक्टर श्री मनोज अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन रामनगर के अध्यक्ष श्री ललित मोहन तिवारी ने की।

 

 

 

इस दौरान बार एसोसिएशन रामनगर के सचिव श्री नरेंद्र सिंह रावत के अलावा अधिवक्ता साथी, आशा कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्र श्री जीवन सत्यवली ने किया।

 

 

 

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में जागरूक किया गया।