उत्तराखण्ड नैनीताल न्यूज

छह माह के लिए जिला बदर हुए दो आरोपी।

छह माह के लिए जिला बदर हुए दो आरोपी।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

नैनीताल। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने मुखानी थाना क्षेत्र के दो आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दोनों को छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर करने के आदेश दिए हैं।

 

 

 

नाथूपुर पाडली, लामाचौड़ निवासी राजू सागर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के सात मामले और गुंडा नियंत्रण अधिनियम का एक मामला दर्ज है। वहीं पूरन सागर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के चार मामलों के अलावा मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित धाराओं में एक मामला दर्ज है।

 

 

 

आपराधिक रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।