उत्तराखण्ड नैनीताल न्यूज

ग्राफिक एरा भीमताल में एसआईआर के तहत ‘शंका समाधान संवाद’ आयोजित, भाषण और क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया हिस्सा।

ग्राफिक एरा भीमताल में एसआईआर के तहत ‘शंका समाधान संवाद’ आयोजित, भाषण और क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया हिस्सा।

 

गुरजोत सिंह राठौर-सवांददाता

 

नैनीताल, 18 अगस्त 2026। युवा मतदाताओं एवं विद्यार्थियों को मतदाता सूची के सत्यापन और अद्यतन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, भीमताल में एसआईआर के अंतर्गत ‘शंका समाधान संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण और क्विज प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नैनीताल, नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला समन्वयक स्वीप के निर्देशन में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा मतदाताओं की एसआईआर से जुड़ी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान करना तथा मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

 

 

 

कार्यक्रम का संचालन ग्राफिक एरा के डॉ. अमित मित्तल और डॉ. संतोषी द्वारा किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक सहभागिता और जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। वहीं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के निर्वाचन प्रक्रिया एवं एसआईआर से संबंधित ज्ञान को परखा गया।

 

 

 

इस दौरान स्वीप टीम ने विद्यार्थियों से संवाद कर एसआईआर से संबंधित सवालों के जवाब दिए और मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन के महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में स्वीप टीम नैनीताल की ओर से राकेश लाल वर्मा, डॉ. प्रदीप उपाध्याय, मीनाक्षी कीर्ति और लक्ष्मी पांडेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम प्रभावी और जीवंत बना।