उत्तराखण्ड क्राइम न्यूज वाइरल ख़बर हल्द्वानी

शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी पुलिस ने चोरी का सामान और ₹2,808 नकद बरामद किया

 

 

 

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर में ताला तोड़कर दानपात्र और अलमारी से चोरी करने के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया सामान और नकदी बरामद की है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को शिव मंदिर निवासी गिरीश गिरी गोस्वामी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के दानपात्र और अलमारी का ताला तोड़कर पैसे व अन्य सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर संख्या 303/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

 

 

 

घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी शुरू की।

 

 

 

पुलिस के अथक प्रयासों के बाद 7 सितंबर को डीके पार्क के पास से हनी सिंह (20) पुत्र श्याम सिंह, निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

आरोपी के कब्जे से तांबे के लोटे, एक बड़ी घंटी, 12 छोटी घंटियां, एक पीतल का भगोना, एक पीतल का डोंगा और ₹2,808 नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

 

 

 

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, हेड कांस्टेबल सुंदर कोहली, कांस्टेबल संतोष बिष्ट और कांस्टेबल भूपाल सिंह शामिल रहे।