आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों समेत 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
रामनगर, 04 सितंबर। आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों समेत 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने सभी नए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। वहीं, देश का युवा बढ़ती बेरोजगारी और बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आम जनता और युवा अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं और लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज तीन दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में आजाद समाज पार्टी के रामनगर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आदिल खान, विधानसभा उपाध्यक्ष शाहरुख सरिया, मोहम्मद रिजवान, सैयद यासीन, डॉ. फैजान, मोहम्मद सोहेल, शाहनवाज, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद राजा, समीर अली, मोहम्मद जागीर आमिर, अमन सैफी, मोहसिन, सरताज अली, अयान कुरेशी, जीशान, मो. समीर, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद नदीम समेत दर्जनों युवा शामिल रहे।
कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष भवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कांग्रेस नेता भुवन चंद पाण्डेय, कमल नेगी, सुमित तिवारी, आनंद कपकोटी, गाजी करीम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

