उत्तराखण्ड देहरादून न्यूज वाइरल ख़बर

प्रदेश में SIR अभियान के तहत 94 प्रतिशत दावों की सुनवाई पूरी, एक सप्ताह में फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण के निर्देश।

प्रदेश में SIR अभियान के तहत 94 प्रतिशत दावों की सुनवाई पूरी, एक सप्ताह में फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण के निर्देश।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने लंबित दावों और आपत्तियों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

 

 

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 71 लाख 33 हजार मतदाताओं के सापेक्ष अनमैप्ड और विसंगति से जुड़े 24 लाख 30 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से अब तक करीब 23 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। यानी लगभग 94 प्रतिशत मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है।

 

 

 

अधिकारियों ने बताया कि करीब 1 लाख 10 हजार मतदाता ऐसे हैं, जो किसी कारणवश सुनवाई में उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे सभी मतदाताओं को दोबारा सुनवाई का अवसर दिया गया है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

 

 

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। उन्होंने फार्म 6, फार्म 7 और फार्म 8 के लंबित मामलों का आगामी एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने को कहा।

 

 

 

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति और शेष मामलों को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया।

 

 

 

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।