उत्तराखण्ड नैनीताल न्यूज वाइरल ख़बर

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, लालकुआं पुलिस की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, लालकुआं पुलिस की कार्रवाई।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

लालकुआं। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर सामाजिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करना एक युवक को भारी पड़ गया। नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व गोला गेट, लालकुआं निवासी दीपक भारती ने अपनी फेसबुक आईडी से हिंदू समाज के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी। बताया गया कि जब हल्दूचौड़ निवासी एक व्यक्ति ने उक्त पोस्ट को हटाने के लिए कहा, तो आरोपी ने उसके खिलाफ भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट कर दी। हालांकि बाद में पोस्ट को हटा दिया गया, लेकिन मामले को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने थाना लालकुआं में शिकायत दर्ज कराई।

 

 

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी लालकुआं तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के निर्देशन में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने 27 अगस्त 2026 को आरोपी दीपक भारती को समाज में वैमनस्य फैलाने और न्यूसेन्स उत्पन्न करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

गिरफ्तारी की कार्रवाई चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ अर्जुन गिरी एवं कांस्टेबल कुबेर राणा द्वारा की गई। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 172(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या समाज में अशांति फैलाने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।