बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय से जारी वारंटों पर दो वारंटी गिरफ्तार।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
एनडीपीएस एक्ट और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में थे वांछित, दोनों को न्यायालय में किया जा रहा पेश
हल्द्वानी। न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी मो. शमशाद (25) निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी जोशी बिहार, गौजाजाली, बनभूलपुरा है। उसके खिलाफ विशेष सत्र परीक्षण संख्या 87/2022, मुकदमा अपराध संख्या 310/2021, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वारंट जारी था।
वहीं दूसरा गिरफ्तार वारंटी मोन्टी (26) निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा है। उसके खिलाफ सीसी संख्या 32/2026, एफआईआर संख्या 29/2026, धारा 75(1)(i)/333 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वारंट जारी था।
पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अभियान के तहत कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, अपर उपनिरीक्षक हेमंत प्रसाद, कांस्टेबल लक्ष्मण राम और कांस्टेबल मो. यासीन शामिल रहे।

