बनभूलपुरा में 3.39 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई जारी।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
हल्द्वानी। “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान और “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को बनभूलपुरा पुलिस टीम गौला पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 3.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 154/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौ. फूलबाबू (21) पुत्र मौ. सलीम, निवासी चिराग अली मजार के पास झोपड़ी, बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है।
बरामदगी: 3.39 ग्राम अवैध स्मैक।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगवीर सिंह, हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।

