उत्तराखण्ड देहरादून वाइरल ख़बर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से तैयार किए गए विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। यह एल्बम मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और उत्तराखंड की विकास यात्रा पर आधारित है।

 

 

 

एल्बम के विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायकों और अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा और राज्य में हो रहे सकारात्मक बदलावों को गीत-संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, महिलाओं को सशक्त बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और देवभूमि की विशिष्ट पहचान को संरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

 

 

कार्यक्रम में आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों और जनहित में लिए गए निर्णयों की सराहना की।

 

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने एल्बम के निर्माता उत्तम सिंह भंडारी, गायक विक्रम भंडारी और शिवानी नेगी तथा संगीतकार विजयपाल कलूड़ा सहित एल्बम से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया।

 

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा कोठारी ने की, जबकि संचालन संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा पछवादून के जिलाध्यक्ष विनायक नौटियाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।