उत्तराखण्ड रामनगर

रामनगर नगर मंडल में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित, बहनों ने इंदर रावत को बांधी राखी।

रामनगर नगर मंडल में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित, बहनों ने इंदर रावत को बांधी राखी।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

रामनगर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रामनगर नगर मंडल में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और बहनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बहनों ने पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी इंदर रावत की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति स्नेह और आशीर्वाद प्रकट किया। इसके साथ ही इंदर रावत ने भी उपस्थित बहनों को सम्मानित किया।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक और आत्मीय नजर आया। बहनों ने इंदर रावत को राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बहनों से मिले स्नेह और आशीर्वाद से इंदर रावत भी भावुक नजर आए।

 

 

 

इंदर रावत ने कहा कि बहनों द्वारा उनकी कलाई पर बांधा गया रक्षा सूत्र उनके लिए सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे अपनी प्रत्येक बहन के सुख-दुःख में हमेशा उनके साथ खड़े रहने का प्रयास करेंगे।

 

 

 

उन्होंने कहा कि “बहनों का सम्मान—भाई का संकल्प” की भावना के साथ वे मातृशक्ति के सम्मान और सहयोग के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मिले प्रेम और आशीर्वाद को उन्होंने अपनी नई ऊर्जा और प्रेरणा बताया।

 

 

 

कार्यक्रम के समापन पर इंदर रावत ने सभी बहनों और मातृशक्ति का आभार जताते हुए कहा कि बहनों का प्रेम और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है और वे इस रिश्ते की गरिमा और सम्मान को हमेशा बनाए रखने का प्रयास करेंगे।