उत्तराखण्ड न्यूज हल्द्वानी

गोरापड़ाव में नकाबपोश बदमाशों ने SOG कर्मचारी बनकर की लूट, SSP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण।

गोरापड़ाव में नकाबपोश बदमाशों ने SOG कर्मचारी बनकर की लूट, SSP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बीती रात गंभीर आपराधिक घटना सामने आने के बाद नैनीताल पुलिस में हड़कंप मच गया। आरोप है कि कुछ नकाबपोश लोगों ने खुद को SOG कर्मचारी बताकर मौके पर मौजूद लोगों को डराया-धमकाया और इसके बाद रुपये, चैन व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार घटना की गंभीरता को देखते हुए डकैती की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 

 

 

मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में करीब 40 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई है। टीम में SP Crime, SP City Haldwani, CO Haldwani, CO Lalkuan, विभिन्न थाना प्रभारी, SOG, ADTF, Cyber Team और Crime Specialists को शामिल किया गया है।

 

 

 

विशेष टीम की कमान SP City मनोज कत्याल को सौंपी गई है, जबकि क्षेत्राधिकारी अमित सैनी को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं BDS, डॉग स्क्वायड और क्राइम सीन विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है।

 

 

 

SSP ने खुद घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और पुलिस टीमों से अब तक की कार्रवाई का रिव्यू किया।

 

 

 

SSP ने गठित विशेष टीमों को अलग-अलग टास्क सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तकनीकी साक्ष्य, CDR, CCTV फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।

 

 

 

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम लगातार काम कर रही है।