चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, 45 माल नष्ट और 43 का फोटोशेशन।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर थाना चोरगलिया में न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में विभिन्न अभियोगों से संबंधित 88 माल मुकदमाती का निस्तारण किया गया।
18 अगस्त 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद, अभियोजन अधिकारी हल्द्वानी भानूप्रसाद कोठारी, आबकारी निरीक्षक हल्द्वानी धीरेन्द्र सिंह बिष्ट तथा थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा की मौजूदगी में न्यायालय के आदेशानुसार 45 माल मुकदमाती को नष्ट किया गया।
नष्ट किए गए माल में आईपीसी के 5, पोक्सो अधिनियम के 4 और आबकारी अधिनियम के 36 माल शामिल रहे।
इसके अलावा आबकारी अधिनियम से संबंधित 43 मालों का न्यायालय के आदेशानुसार फोटोशेशन किया गया। नियमानुसार नमूना माल एवं पेनड्राइव सुरक्षित रखने के बाद शेष माल को नष्ट कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के साथ-साथ थानों में लंबित माल मुकदमाती के शीघ्र और नियमानुसार निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

