बनभूलपुरा पुलिस की सट्टे के खिलाफ कार्रवाई, सट्टा खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
हल्द्वानी। सट्टा और जुआ जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टा खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1,320 रुपये की नकदी बरामद की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डाॅ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को गोला बाईपास रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अखलाक हुसैन (42) पुत्र अल्ताफ हुसैन, निवासी वार्ड नंबर 18, लाइन नंबर 17, लाल मस्जिद के पास, बनभूलपुरा के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 136/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल शिवम कुमार और यासीन शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सट्टा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

