उत्तराखण्ड क्राइम रामनगर वाइरल ख़बर

ऑपरेशन प्रहार के तहत 27.12 किलो अवैध गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार के तहत 27.12 किलो अवैध गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

रामनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आई-20 कार से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान ढिकुली, रामनगर में आई-20 वाहन संख्या DL10CS7869 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से गांजा बरामद होने पर सागर सिंह रावत पुत्र बलवंत सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पूछड़ी को गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक, वाहन की रैकी कर स्कॉर्ट करने वाला बाइक चालक हर्षित कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक संख्या UK19B-4781 को कब्जे में ले लिया है।

 

 

 

मामले में कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 256/2026, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि गांजा सराईखेत निवासी जगत से लाया गया था और इसका खरीदार गुलरघट निवासी टी. आशु खान है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

 

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हर्ष बहादुर पाल, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल महबूब आलम, सचिन शर्मा और आरिफ शामिल रहे।