उत्तराखण्ड

दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा।

दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा।

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्रवासियों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शासन के निर्देश पर क्षेत्र का ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा कर सीमांकन और बंदोबस्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। सर्वे के बाद आवश्यक पीलर भी स्थापित किए गए हैं।

 

  • गुरजोत सिंह राठौर-सवांददाता

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि पात्र लोगों के भू-अधिकारों से जुड़े अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। स्वामित्व योजना के तहत पात्र क्षेत्रवासियों को भूमि से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

 

 

 

लंबे समय से मालिकाना हक की मांग कर रहे दमुवाढूंगा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रशासन का आभार जताया। ग्रामीणों ने पात्र लोगों को जल्द दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की।

 

 

प्रशासन का कहना है कि ड्रोन तकनीक से की जा रही डिजिटल बंदोबस्ती से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित होगी। पात्र निवासियों को उनके भूमि अधिकारों से जुड़े दस्तावेज मिलने का रास्ता अब और आसान हो गया है।