उत्तराखण्ड

61 लाख रुपये से होगा बसौटीया पुल का जीर्णोद्धार, मंत्री कैड़ा ने दी सौगात।

61 लाख रुपये से होगा बसौटीया पुल का जीर्णोद्धार, मंत्री कैड़ा ने दी सौगात।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामीणों को मिलेगी राहत, जल्द शुरू होगा पुल का पुनर्निर्माण

 

 

 

ओखलकांडा। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक में ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। हैड़ाखान-खनस्यूं-पतलोट मोटर मार्ग पर चमोली के पास गांवों को जोड़ने वाले बसौटीया पुल के जीर्णोद्धार के लिए शासन ने 61 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है।

 

 

 

बसौटीया पुल के लोहे में जंग लगने के कारण पुल कमजोर हो गया था। इससे पुल से भारी वाहनों के आवागमन के दौरान लगातार खतरा बना हुआ था। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से पुल के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने अपनी समस्या भीमताल विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा के समक्ष रखी थी।

 

 

 

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पुल के जीर्णोद्धार के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए, जिसके बाद 61 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। मंत्री ने बताया कि जल्द ही पुल का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। पुल के दुरुस्त होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी वाहनों के आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी और आवाजाही सुरक्षित हो सकेगी।

 

 

 

वहीं, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्युड़ा, बड़ेत, भनपोखा, पतलोट और खनस्यूं समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

 

 

 

बसौटीया पुल के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि पुल के पुनर्निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ ही लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।