उत्तराखण्ड जनहित देहरादून नैनीताल न्यूज राजनीति रामनगर

रामनगर में तारा घिल्डियाल का सियासी ऐलान, 30 सितंबर को 200 समर्थकों के साथ कांग्रेस में होंगी शामिल।

रामनगर में तारा घिल्डियाल का सियासी ऐलान, 30 सितंबर को 200 समर्थकों के साथ कांग्रेस में होंगी शामिल।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

रामनगर। रामनगर की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। नेकी की दीवार की संयोजक तारा चंद्र घिल्डियाल ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह 30 सितंबर, बुधवार को करीब 200 समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगी। यह कार्यक्रम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में होने की बात कही गई है।

 

 

 

सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारा चंद्र घिल्डियाल ने अपने द्वारा कराए गए जनमत सर्वेक्षण के आंकड़े भी जारी किए। उन्होंने बताया कि पिछले करीब पांच महीनों में सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत संवाद और विभिन्न समूहों के माध्यम से रामनगर की जनता की राजनीतिक राय जानने का प्रयास किया गया। उनके अनुसार, कुल 15,510 लोगों से राय ली गई।

 

 

 

घिल्डियाल द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सर्वेक्षण में 9,605 लोगों (61.93 प्रतिशत) ने कांग्रेस के पक्ष में राय दी। वहीं 2,310 लोगों (14.89 प्रतिशत) ने भाजपा, 10.45 प्रतिशत ने यूकेडी और 12.73 प्रतिशत लोगों ने अन्य स्वतंत्र विकल्पों के पक्ष में राय व्यक्त की।

 

 

 

घिल्डियाल ने स्पष्ट किया कि यह सर्वेक्षण उनकी ओर से कराया गया है और इसे रामनगर की जनता के विचारों, अपेक्षाओं और विश्वास को समझने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि जनता की राय के आधार पर अब उनकी जिम्मेदारी है कि उस विश्वास का सम्मान करते हुए आगे की राजनीतिक दिशा तय करें।

 

 

 

उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर, युवाओं के लिए बेहतर संभावनाएं, मूलभूत समस्याओं का समाधान, ग्रामीण विकास और जवाबदेह राजनीति को अपने प्रमुख मुद्दों में शामिल किया।

 

 

 

हस्तलिखित घोषणा में तारा चंद्र घिल्डियाल ने कहा है कि 30 सितंबर को वह करीब 200 साथियों के साथ यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी, उसे स्वीकार करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगी।

 

 

 

इस दौरान एस. लाल, मोहम्मद ताहिर, टीके खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।